फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बच्चियों की तलाश के लिए चला सर्च अभियान

विज्ञापन
बच्चियों की तलाश करते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बिरमा नाले में जल स्तर बढ़ने पर तेज बहाव में बहने वाली दो बच्चियों का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को तीसरे दिन भी बिरमा नाले में सर्च आपरेशन चलाया। गोताखोर घंटों तक तलाश करते रहे, लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार की शाम को शौच के लिए तीन बच्चियां बिरमा नाले की तरफ गई थी। उस समय बिरमा नाले में जल स्तर सामान्य था। अभी बच्चियां नाले में थी कि अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और देखते ही देखते ज्योति व प्रीति नाम की बच्चियां तेज बहाव के साथ बह गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक बच्ची को बचा लिया। लोगों के सूचित करने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ बहने वाली बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार केे दिन भर सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चला था। शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च आपरेशन चलाया। सुबह से शाम तक बिरमा नाले में बच्चियों को गोताखोर तलाश करते रहे। गोताखोरों ने बिरमा नाले में करीब एक किलोमीटर तक सर्च आपरेशन चलाया गया। जहां भी गहराई नजर आई, वहां पर गोताखोरों ने डुबकी लगाकर बच्चियों की तलाश की, लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चल सका। वही बच्चियों के न मिलने पर दोनों परिवार काफी दुखी व परेशान है। सर्च आपरेशन के दौरान दोनों बच्चियों के परिवार के सदस्य व स्थानीय मौजूद थे और तलाश में सहयोग कर रहे थे, लेकिन घंटों मशक्कत करने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें