फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2516 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में शुक्रवार को थोड़ी कमी आई है। शाम तक जिले में कुल 2516 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें सबसे अधिक 45 से 60 आयु वर्ग के लोग थे। काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भी वैक्सीन लगवाई। डीसी उधमपुर ने स्वास्थ्य विभाग के सामने एक महीने के अंदर सवा लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है। जिले में अभी तक 48 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन लगाने के कार्य में तेजी लाई है। इसके लिए जिले में 70 से अधिक सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं और इनमें हर रोज वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। वीरवार को जिले में 4410 लोगों को वैक्सीन लगाई थी, लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई है। शाम तक जिले में कुल 2516 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सबसे अधिक 45 से 60 आयु वर्ग के 1642 लोगों को पहली डोज दी गई है। 27 को दूसरी डोज दी गई है। आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई है। 23 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 69 को दूसरी डोज दी गई है। 624 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 123 को दूसरी डोज दी गई है। जिले में आज तक कुल 58829 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 48280 लोगों को पहली और 10449 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। सबसे अधिक 23058 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 1569 ने दूसरी डोज लगवा दी है। 3485 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 3124 ने दूसरी डोज लगवा दी है। 7867 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 5650 ने दूसरी डोज लगवा दी है। 45 से 60 आयु वर्ग के 13972 लोगों ने पहली और 106 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें