चिनैनी। पुलिस ने हाईवे पर समरोली के पास सूचना के आधार पर अवैध ढंग से घाटी ले जाए जा रहे पशुओं को मुक्त करवाया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर तथा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने गुप्त सूचना पर समरोली के पास नाका लगाया था। तभी एक ट्राले को रुकने का इशारा किया तो चालक ने मोड़कर भागने का प्रयास किया। नहीं मुड़ने पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस को तलाशी में वाहन से 24 पशु बरामद हुए। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।