फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुद्धमहादेव, मानतलाई मंदिरों के दानपात्र पंचायत कमेटी ने किए सील ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सुद्धमहादेव तथा मानतलाई के प्राचीन शिव मंदिरों में लगे दानपात्र स्थानीय पंचायत कमेटी ने सील कर मंदिर में रख दिए हैं। कहा कि इन दानपात्रों को तब तक नही खोला जाएगा जब तक ट्रस्ट इसका हिसाब लोगों को नही दे देता। सुद्धमहादेव में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को जब जानकारी मिली कि मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य आए हुए हैं तो पंचायत प्रतिनिधि व सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के सदस्य मंदिर पहुंच गए और उन्होनें ट्रस्ट के सदस्यों से पिछला हिसाब मांगा और कहा कि सुद्धमहादेव मंदिर में जो भी चढ़ावा चढ़ता है वह सुद्धमहादेव मंदिर में ही खर्च होना चाहिए। पिछले कई सालों से यहां ज्यादा विकास कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुद्धमहादेव के सरंपच रत्न लाल व पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों तथा व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि सुद्धमहादेव मंदिर की कितनी प्रॉपर्टी है और सुद्धमहादेव मंदिर में कितने पैसे खर्च हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी दी जाए साथ ही स्थानीय कमेटी बनाई जाए। उधर मानतलाई में भी सरपंच बोधराज व पंचायत प्रतिनिधियों ने दानपात्रों को सील कर कहा कि मानतलाई में भी चढ़ने वाले चढ़ावे को मानतलाई के विकास पर खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि दानपात्रों को तब तक नही खोला जाएगा जब तक ट्रस्ट के सदस्य चढ़ावे को इस स्थल के विकास पर खर्च करने का आश्वासन नही देते। उन्होंने सरकार से मानतलाई को श्राईन बोर्ड के हवाले करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें