फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में 28 जवान कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर रौन दोमेल इलाके में स्थित बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को 28 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को सहायक प्रशिक्षण केंद्र में ही आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है और इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। ज्यादातर लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए जा रहे हैं। इनके उधमपुर में पहुंचने पर कोरोना टेस्ट कए जा रहे हैं। करीब सप्ताह से तो सहायक प्रशिक्षण केंद्र के अंदर बीएसफ के जवान संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी कुल 28 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सहायक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए गुजरात व महाराष्ट्र से करीब 1500 जवान उधमपुर पहुंचे हैं। इनके हर रोज बारी बारी से कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं और हर रोज कई जवान संक्रमित पाए जा रहे हैं। बुधवार को तो एक साथ 77 जवान संक्रमित पाए गए थे। अभी तक कुल 182 जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में और जवान भी संक्रमित पाए जा सकते हैं।
जिला में 255 मामले सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक जिले में कुल 4571 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4288 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 58 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के 255 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 37 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 182 को फोर्स आइसोलेशन पर रखा गया है। एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें