फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सो रहे हुए पति पर डाला खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। कास्तीगढ़ गांव में एक महिला ने सो रहे पति पर खौलता तेल डाल दिया। पति के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल गया। उसे जीएमसी डोडा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर राजिंदर सिंह की दूसरी पत्नी सुमित्रा देवी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। सुमित्रा देवी चुपचाप उठी। तेल गर्म किया और पति पर डाल दिया। राजिंदर सिंह को तेज दर्द की वजह से लगा कि घर की छत गिर गई है। सुमित्रा देवी ने सुबह तक किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया। सुबह उसने राजिंदर सिंह के दोस्त को फोन किया और डरावने अंदाज में कहा कि उसने पति को जला दिया है।

जल विभाग में काम करने वाले राजिंदर सिंह ने 2009 में सुमित्रा देवी से शादी की थी । यह उनकी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे थे और एक सुमित्रा देवी से था। रिश्तेदारों ने बताया कि दम्पति के बीच पहले भी झगड़े होते रहे हैं। बीच-बचाव की कई कोशिशों के बाद भी झगड़े जारी रहे ।
विज्ञापन


राजिंदर सिंह का अभी जीएमसी डोडा में इलाज चल रहा है। सुमित्रा देवी ने पहले अपने पति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी, लेकिन उनके परिवार ने इन धमकियों को आम घरेलू झगड़े बताकर नजरअंदाज कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर राजिंदर सिंह की दूसरी पत्नी सुमित्रा देवी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें