फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले भर के विभिन्न स्थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी गईं। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस-जनता संबंधों को सुदृढ़ करना,आम नागरिकों की पुलिस संबंधी शिकायतों का समाधान करना और महत्वपूर्ण कानूनी एवं सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। थाना दिवस गांव सेरवड, देवीगढ़, सिरला, भारख, बन्ना और चिल्लाद में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की। पुलिस कामकाज से संबंधित उनकी समस्याओं और शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और पारदर्शी तरीके से समय पर समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जनता को नए आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए) के तहत किए गए प्रमुख बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे और युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे के प्रति जनता को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, नागरिकों को अपने इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति देखे जाने पर इस की सूचना तुरंत निकटम पुलिस स्टेशन या चौकी में देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें