सीआरपीएफ ने भारत दर्शन के तहत छात्रों को भेजा रारू कथा शिविर, किश्तवाड़ लौटने पर हुआ समापन समार
किश्तवाड़। सीआरपीएफ की तरफ से राजकोट दौरे पर भेजे गए छात्रों का दल वापस लौट आया है। आयोजित समारोह में छात्रों ने भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत राजकोट प्रवास एवं राष्ट्र कथा शिविर में प्राप्त अनुभव साझा किए। छात्रों ने बताया कि इस यात्रा से उन्हें देश की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक मूल्यों और अनुशासन के बारे में सीखने का अवसर मिला।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 52वीं बटालियन की तरफ से भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के एक दल को राजकोट भेजा गया था। इस दल में 25 छात्र एवं एक शिक्षक शामिल थे। इन्होंने 27 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक राजकोट जिले के पासला गांव में आयोजित 26वें राष्ट्र कथा शिविर में भाग लिया।
शिविर से लौटने के बाद यह दल 8 जनवरी को किश्तवाड़ पहुंचा, जहां सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन द्वारा बटालियन मुख्यालय, पीडीसी कॉलोनी, भूप नगर, किश्तवाड़ में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बटालियन के कमांडेंट भूपेश यादव ने की। इस अवसर पर कमांडेंट भूपेश यादव ने राष्ट्र कथा शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से शिविर में सीखे गए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी सीआरपीएफ द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
सीआरपीएफ ने भारत दर्शन के तहत छात्रों को भेजा रारू कथा शिविर, किश्तवाड़ लौटने पर हुआ समापन समार