किश्तवाड़। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय से स्वच्छतंत्र अभियान 2.0 का शुभारंभ किया।
यह अभियान नगर परिषद किश्तवाड़ की तरफ से लोकतंत्र पर गर्व – स्वच्छता पर गर्व विषय के अंतर्गत चलाया जा रहा है। माहभर चलने वाला यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे जिले में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता, नागरिक कर्तव्य और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
अभियान की शुरुआत में उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत लघु सचिवालय एवं नए उपायुक्त कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने लघु सचिवालय से कुलीद चौक होते हुए डाक बंगला किश्तवाड़ तक स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। नगर परिषद के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में स्वच्छता कर्मियों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम नगर परिषद किश्तवाड़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिर्जा मुमताज़ इकबाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनोद कुमार बेहनाल, सहायक राजस्व आयुक्त इदरीस लोन, सहायक विकास आयुक्त मनोज कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
किश्तवाड़ में स्वच्छतंत्र 2.0 अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने मेगा स्वच्छता अभियान को दिखाई हरी
किश्तवाड़ में स्वच्छतंत्र 2.0 अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने मेगा स्वच्छता अभियान को दिखाई हरी
किश्तवाड़ में स्वच्छतंत्र 2.0 अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने मेगा स्वच्छता अभियान को दिखाई हरी