किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिले में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत दलहन उत्पादन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल ने वर्ष 2026–27 की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की।
उपायुक्त ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए कुलथ (हॉर्स ग्राम) को वार्षिक कार्ययोजना में शामिल करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए बेहतर कृषि पैकेज तैयार कर किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों, वित्तीय संस्थानों और किसान समूहों के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी बल दिया।
बैठक में सीपीओ अखिल ठाकुर, डीएओ राजेश्वर सिंह जम्वाल, एलडीएम हर्ष रावल, डीडीएम नाबार्ड निखिल शर्मा सहित एफपीओ, एसएचजी, प्रगतिशील किसान एवं पैक्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।