फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ डीसी ऑफिस में रोड सेफ्टी सेल्फी बूथ स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार वाहन चलाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एआरटीओ की तरफ से डीसी कार्यालय किश्तवाड़ में रोड सेफ्टी सेल्फी बूथ स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इस पहल का औपचारिक शुभारंभ उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने स्वयं सेल्फी लेकर किया। इस अवसर पर एसीआर इदरीस लोन, एआरटीओ तस्लीम वानी, एओ डीसी कार्यालय दलीप कुमार सहित विभिन्न जिला अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और जागरूकता के माध्यम से ही बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी सेल्फी बूथ जैसे नवाचार विशेषकर युवाओं को सकारात्मक और रोचक तरीके से जोड़ते हैं तथा उन्हें दैनिक जीवन में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नागरिकों से हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तेज व लापरवाह वाहन चलाने से बचने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने लोगों से समाज के हित में सड़क सुरक्षा के दूत बनने का आह्वान भी किया।
वहीं, एआरटीओ किश्तवाड़ तस्लीम वानी ने बताया कि इस सेल्फी बूथ का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीडिंग से परहेज तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाएं।
जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और किश्तवाड़ जिले में सुरक्षित व जिम्मेदार सड़क उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता अभियानों को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें