फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत चल रहे प्रमुख जनसंपर्क अभियान “प्रशासन गांव की ओर” के चौथे दिन जिला किश्तवाड़ के सभी 13 विकास खंडों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
विज्ञापन

आउटरीच कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं तथा अनेक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे शासन प्रणाली में जनविश्वास को और मजबूती मिली।
इस अवसर पर आम जनता को प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन, पीएम किसान मानधन, मिशन युवा, समग्र कृषि विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को विशेषकर राजस्व से जुड़ी सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं।
विज्ञापन

इंद्रावाल विकास खंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
मुख्य उपलब्धियों में लेबर कार्ड एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों का वितरण, हथकरघा एवं हस्तशिल्प योजनाओं पर जागरूकता तथा प्रभावी शिकायत निवारण शामिल रहा।
अभियान के तहत किश्तवाड़ वन प्रभाग के अंतर्गत अठोली, फॉरेस्ट ब्लॉक पाडर रेंज में पौधरोपण व पौध वितरण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा सतत विकास के लिए समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें