रियासी। विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज के पास स्थित कौड़ी गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय के साथ लगते विजयपुर गांव में जोरावर बस्ती की तरफ से भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कौड़ी में सम्मेलन के दौरान हवन का भी आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने एक साथ बैठ कर आहुतियां डालीं। विजयपुर में सम्मेलन के दौरान भारत माता की खूबसूरत झांकी निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए गए। इसके अलावा श्री राम सीता लक्ष्मण व हनुमान की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। दोनों स्थानों पर हुए सम्मेलन के दौरान लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। जात पात छोड़ कर सिर्फ हिंदूवादी होने की अपील की गई।
बताया गया कि सनातन धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। इसकी आस्था व अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को एकसाथ व एकजुट होकर रहना होगा। बुधवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन छोटा काशी कांसीपट्टा में होगा, वहीं आने वाले रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन नगर के वार्ड नौ में महादेव बस्ती की तरफ से आयोजित किया जाएगा।