एबीवीपी कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प।
- फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने किश्तवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस में सुविधाओं की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कैंपस में पूरे विषय उपलब्ध नहीं हैं और फिलहाल केवल दो ही सब्जेक्ट पढ़ाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय छात्रों के साथ भेदभाव हो रहा है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि किश्तवाड़ में विपक्ष के नेता, बीजेपी के विधायक और सांसद मौजूद होने के बावजूद इलाके की अनदेखी की जा रही है। छात्रों ने इस स्थिति के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया और उसके खिलाफ नारेबाजी की।
एबीवीपी छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किश्तवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस में सभी विषयों की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका आंदोलन और उग्र हो जाएगा। बताया जा रहा है कि देर शाम प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।