फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मढ़वा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मनरेगा के नाम परिवर्तन का विरोध

विज्ञापन
मढ़वा में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के मढ़वा क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम परिवर्तन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मनरेगा देश की गरीब और ग्रामीण आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके नाम से छेड़छाड़ करना महात्मा गांधी की विरासत के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि योजना के नाम में किसी भी प्रकार का बदलाव तुरंत वापस लिया जाए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें