फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में दिन भर मौसम खुल रहा, श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते बढ़ते रहे

विज्ञापन
रंगबिरंगी लाइटों से जगमगाता मां का भवन। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को दिनभर मौसम खुला रहा। सुबह से ही आसमान साफ रहने से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिली हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी रहा। इससे ठिठुरन बनी रही। ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली और “मां वैष्णो देवी के जयकारों” से यात्रा मार्ग गूंजता रहा।
विज्ञापन

मौसम अनुकूल रहने के चलते मां वैष्णो देवी की हेलिकॉप्टर सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए दिनभर लगातार जारी रही। हेलिकॉप्टर सेवा सुचारू रहने से विशेषकर बुजुर्ग, बीमार और कम समय में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली। श्राइन बोर्ड द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही।
आंकड़ों के अनुसार शाम 5:00 बजे तक देशभर के विभिन्न राज्यों से आए करीब 19 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर मां वैष्णो देवी के पवित्र भवन की ओर रवाना हो चुके थे। रविवार को करीब 24000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दरबार में अपना माथा टेकने पहुंचे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस और श्राइन बोर्ड के कर्मी तैनात रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के बीच भी श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ते नजर आए। मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें