फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट ने नवनियुक्त एआरटीओ डोडा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापनडोडा। सामाजिक एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट ने नवनियुक्त सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डोडा कुलदीप कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधि खालिद मट्टू और फरहान रियाज राथर ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से डोडा शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या तथा छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। ट्रस्ट ने कहा कि डोडा में लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं के कारण आम लोगों, राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, प्रभावी यातायात प्रबंधन और सख्त नियमन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सड़कों पर यातायात सुचारु रूप से चल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें