फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी ब्लॉक में खेल मैदान, युवा कैसे कैसे करें खेल का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में खेल मैदान न होने से युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। लंबे समय से युवाओं की मांग रही है कि कस्बे में एकमात्र मिनी स्टेडियम है। आए दिन कोई भी छोटा-मोटा कार्यक्रम वहां पर ही आयोजित किया जाता है। इससे युवा खेल नहीं पाते। कई बार डीडीसी और बीडीसी को अवगत कराया, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

माड़ी निवासी रमन शर्मा ने बताया कि खेल मैदान न होने से उन्हें टूर्नामेंट खेलने के लिए रियासी जाना पड़ता है। स्थानीय नेता दीदार सिंह, बाबू राम, अजय और हिमांशु गंडोत्रा ने बताया कि खेल मंत्री सतीश शर्मा रियासी जिले में दौरा करने वाले हैं। हम उनके समक्ष यह मुद्दा रखेंगे। हमें उम्मीद है कि खेल मंत्री जरूर कोई उचित स्थान देख कर खेल मैदान बनाने के लिए कोई प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें