रामबन। जिला पुलिस ने वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बनिहाल के नवयुग टनल के पास एक ट्रक को रोककर उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे 55 गोवंशों को छुड़ाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार पुलिस पोस्ट जवाहर टनल की एक टीम ने नियमित नाका जांच और यातायात जांच के दौरान ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक रामबन से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसे रामबन जिले की मैत्रा तहसील के चंद्रोग, गोबिंदपुरा निवासी आसिफ इकबाल पुत्र मोहम्मद इकबाल चला रहा था। जांच के दौरान ट्रक में 55 गोवंश लदे हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार पशुओं को सक्षम प्राधिकारी की वैध अनुमति के बिना ले जाया जा रहा था।