फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहारों के सीजन में नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारों के सीजन में शहर के बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और सड़क तक दुकानदारों की ओर से सामान फैलाने के कारण रोजाना स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और राहगीरों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन द्वारा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीईओ ने कहा कि इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों के किनारे सामान रखने से सड़क पर उपलब्ध जगह कम हो जाती है, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया, ताकि दुकानदार निर्धारित जगह के भीतर ही अपना सामान रखें और लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि कई लोग खरीदारी के लिए दुकानों के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दुकानों के बाहर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। त्योहारों का समय व्यापारियों के लिए कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है, लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें