फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएसपी रामबन ने लोगों की समस्याएं सुनीं, हल करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने वीरवार को रामबन शहर में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, गोवंश तस्करी, पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध और शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या सहित कई मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

शिकायतों को सुनते हुए एसएसपी अरुण गुप्ता ने जनता को आश्वासन दिया कि सभी जायज़ चिंताओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उठाए गए कई मुद्दों का समाधान या तो पुलिस विभाग द्वारा स्वयं किया जाएगा या शीघ्र कार्रवाई के लिए उपायुक्त और अन्य संबंधित नागरिक अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य रामबन, रेणुका कटोच, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जन सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिक मुद्दों से संबंधित अपनी शिकायतें और सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें