रामबन। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने वीरवार को प्रमुख प्रशासनिक और जन कल्याणकारी पहलों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की।
इनमें एसआरओ-43 मामलों पर जिला स्तरीय स्क्रीनिंग-सह-समन्वय समिति, अनिवार्य बायोमेट्रिक की स्थिति और पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र निर्माण शामिल हैं।
स्क्रीनिंग-सह-समन्वय समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने एसआरओ-43 मामलों की समीक्षा की। जिला स्तर पर कई मामलों का निपटारा किया गया।
समग्र शिक्षा के अंतर्गत अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले भर के सभी स्कूलों में छात्रों का शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।