फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बसंतगढ़-खनेड़ मार्ग पर चार माह से वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ से खनेड़ गांव को जाने वाले मार्ग के किनारे जगह-जगह गिरी पस्सियों को सही तरह से नहीं उठाने पर बड़े यात्री वाहन चलना बंद हो गए हैं। यह समस्या पिछले चार माह से है। ग्रामीणों व दुकानदारों ने मार्ग के किनारे पस्सियों को सही तरह उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण रुखसार अहमद, आबिद हुसैन, कांता देवी, रेखा देवी, सुनील सिंह, कमल सिंह, राजकुमार ने बताया बसंतगढ़-खनेड़ मार्ग नाै किलोमीटर है। इस पर उधमपुर से सीधी बस सेवा रामनगर से होते हुए खनेड़ गांव तक पहुंचती थी। लाटी से भी बस इस गांव तक आती थी लेकिन चार माह पहले भारी बारिश से मार्ग के कई हिस्सों पर भारी भूस्खलन हुआ था। कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग ने बारिश बंद होने के एक माह बाद मार्ग पर कार्य शुरू किया था लेकिन कई जगह पर मार्ग के किनारे पड़ा मलबा सही तरह से नहीं उठाया गया। गांव से रोज 100 के ज्यादा ग्रामीण सफर करते हैं। ऑटो की संख्या कम होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से मांग की जल्द ही नो किलोमीटर मार्ग के किनारे पड़ा सभी मलबे को जल्द हटाया जाए।


ऑटो चालक मनमर्जी से यात्रियों से वसूल रहे ज्यादा किराया

बसंतगढ़ से खनेड़ गांव तक बड़े यात्री वाहनों की सेवा बंद होने से खनेड़ में दुकानदारों ने ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया है। दुकानदार रतन चंद, जावेद इकबाल, अहमद उल्लाह, गुल मोहम्मद ने बताया इस गांव में जब यात्री बसे चलती थी सफर करने वाले सभी यात्रियों को कम किराया देना पड़ता था लेकिन बड़े यात्री बसें बंद होने से यात्रियों को गांव में आने वाले पांच के करीब यात्री चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की जल्द मार्ग के किनारे मलबे को हटाकर बड़े वाहनों के लिए स्थायी रूप से मार्ग बहाल किया जाए।
विज्ञापन


-

बरसात में हुई बारिशों की वजह से मार्ग पर पहाड़ से भारी मलबा गिरा था। विभाग ने उस समय 15 दिनों तक कड़ा प्रयास करके मार्ग को यात्री वाहनों के लिए बंद कर दिया था। अब विभाग के पास पैसा भी आ गया है टेंडर भी हो चुके हैं। जल्द ही मार्ग के किनारे मलबे को हटाकर यात्री वाहनों के लिए स्थायी मार्ग बहाल होगा।
विज्ञापन


-नीरज वर्मा, एईई, डूडू जोन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें