फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह विंटर फेस्टिवल के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर हो : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह विंटर फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा को लेकर भद्रवाह विकास प्राधिकरण (बीडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव शर्मा और लेखा अधिकारी (बीडीए) मनमीत गंजू की संयुक्त अध्यक्षता में रूप से एक बैठक आयोजित हुई। यह महोत्सव 17 और 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सीईओ ने सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यक्रम प्रबंधन, आयोजन स्थल की तैयारियों, सांस्कृतिक गतिविधियों, साहसिक खेलों, पर्यटन प्रचार, आवास व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, पर्यटन से जुड़े हितधारकों, गुलदंडा एसोसिएशन, एडवेंचर टूरिज्म एसोसिएशन (बाटा), यूथ एक्शन कमेटी के सदस्य, टूरिज्म ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने अब तक हुई प्रगति और महोत्सव के सुचारू आयोजन के लिए कार्ययोजना की जानकारी दी।
सीईओ ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने भद्रवाह की शीतकालीन पर्यटन संभावनाओं को उजागर करने, स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा महोत्सव के दौरान सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

सीईओ ने सभी संघों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए और महोत्सव से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि भद्रवाह विंटर फेस्टिवल 2026 को भव्य रूप दिया जाएगा और इसे क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें