फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हरे कृष्ण मंदिर में मनाया गया गौर पूर्णिमा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के निकट रिट्टी गांव में स्थित हरे कृष्ण मंदिर में रविवार को गौर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन, संकीर्तन और विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भक्तजन पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कीर्तन में सम्मिलित हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पुष्प होली का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर उत्सव को और अधिक आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित सुंदर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हरे कृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण तथा चैतन्य महाप्रभु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें