पौनी । गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रोजाना लंबी दूरी तय करके कॉलेज पहुंचना पड़ता है। इससे उन्हें समय और आवागमन दोनों कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है।
साहिल शर्मा, कोमल भगत व रूपाली शर्मा आदि का कहना है कि परिवहन सुविधा न होने के कारण कई बार उन्हें निजी वाहनों या पैदल ही कॉलेज पहुंचना पड़ता है। इससे पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। विशेषकर दूरदराज गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को राहत मिल सके और वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। छात्रों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी बेहतर होगी।