फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने एसआईआर को लेकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अपने कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बिल्कुल सही फैसला हैं क्योंकि बाहरी देशों से आकर लोग यहां अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा देते हैं और जो देशभक्त लोग हैं उनको इसका नुकसान होता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे मतदाता जो बाहरी देशों से आकर यहां वोटर आईडी कार्ड बनाते हैं वह नहीं बनना चाहिए। ऐसे लोगों को मतदाता सूची से बाहर निकालना जरूरी है। उन्होंने कहा जो पार्टियां मतदाता सूची का विरोध कर रही हैं, वे लोगों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए लोगों को भ्रमित कर रही हैं।

मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसी पार्टियां हमेशा लोगों को धोखा देती आई हैं। उन्होंने कभी भी लोगों के हित में काम नहीं किया है। भाजपा हमेशा लोगों के साथ खड़ी रही है और उनके हित में काम करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा, कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इन पार्टियों के झांसे में न आएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें। इस मौके पर पार्टी के मंडल प्रधान, पूर्व सरपंच, पंच और सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें