चिनैनी। कस्बे के जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की एक बैठक प्रधान जगदीश मंगोत्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मियों की मांगों को उजागर किया गया। सरकार से मांग की गई कि कर्मियों की मांगों को जल्द हल किया जाए। बैठक में कहा गया कि सीपी का बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए। साथ ही डेलीवेजरों को पक्का करना चाहिए। कहा गया कि डेलीवेजरों के लिए मिनिमम वेजेस एक्ट लागू किया जाना चाहिए ताकि डेलीवेजरों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में सरकार से मांग की कि कर्मियों की मांगों को हल किया जाना चाहिए ताकि वह राहत की सांस ले सकें। बैठक में गोविंद राम, सतपाल, धरम वीर तथा अन्य कर्मी मौजूद रहे।