चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में कारोबारी आसमान पर टकटकी लगाए हुए हैं। हर किसी की नजर नव वर्ष से पहले बर्फबारी पर टिकी हुई है ताकि पर्यटन स्थल में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सके।
पटनीटॉप के होटल कारोबारियों ने कहा कि अभी नव वर्ष को लेकर कोई ज्यादा एडवांस बुकिंग नहीं हुई है। 5 से 10 फीसदी ही लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई है। कई सैलानी पहले बर्फबारी के बारे में पूछ रहे हैं और उसके बाद ही अपना अगला कार्यक्रम तय कर रहे हैं । कारोबारियों ने कहा कि पटनीटॉप में बर्फबारी हो जाती है तो एडवांस बुकिंग भी होना शुरू हो जाएगी और सैलानियों से यह स्थल भी गुलजार हो जाएगा।