कटड़ा। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग रियासी की तरफ से आयोजित अंडर-17 आयु वर्ग की अंतर-जिला यूटी स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड खेल परिसर, कटड़ा में हुआ। इसमें श्रीनगर में जम्मू को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला जिला श्रीनगर और जिला जम्मू के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। शानदार टीमवर्क और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला श्रीनगर की टीम ने जिला जम्मू को 8 रनों से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह के दौरान विजेता टीम को ट्रॉफी युवा सेवा एवं खेल विभाग रियासी के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के दौरान मैचों का संचालन विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया गया, जिनमें ओपिंदरपाल सिंह, मदन मोहा, राकेश सिंह, एसएस सोढ़ी, धीरज सिंह, राकेश कुमार शर्मा, नैना, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, विकास सिंह, आशीष कुमार, साहिल शर्मा, अंकुश शर्मा, रोहन शर्मा, मोहम्मद रकीब, मोहम्मद आरिफ एवं रोहन शर्मा शामिल रहे।
इस अवसर पर देविंदर कौर, सरोज बाला, जगदेव सिंह, अरुण देव सिंह, विकास वर्मा, जसवंत सिंह, मोहम्मद रईज़, अंकुश शर्मा, साहिल शर्मा, अजय कुमार, विकास वर्मा, बलबीर सिंह एवं ताहिर बिलाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक उत्कृष्ट मंच प्राप्त हुआ।