फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में पार्किंग की समस्या बन रही नासूर, बेतरतीब खड़े वाहन चुनौती

Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील कार्यालय के बाहर सड़क पर ​बीचोंबीच खड़े दोपहिया वाहन। संवाद - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
- सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल रोड पर जाम के हालात, मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम भी सुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। सलाथिया चौक जैसे नो पार्किंग जोन में भी दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग से हालात और बिगड़ रहे हैं। कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, अस्पताल रोड, मेन बाजार, चबूतरा बाजार और डब्बर में वाहन खड़े करने की जगह नहीं है।
ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट: जगह-जगह जाम
सुबह 11:30, सलाथिया चौक: यहां ‘नो पार्किंग’ के बोर्ड के ठीक नीचे 20 से ज्यादा बाइक-स्कूटी बेतरतीब खड़ी हैं। ट्रैफिक पुलिस नदारद है और राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोपहर 12:15 , अस्पताल रोड: इमरजेंसी में आने वाली एंबुलेंस को भी पार्किंग के कारण रास्ता नहीं मिल रहा। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि यहां पार्किंग न होने से रोज परेशानी होती है।
दोपहर 01:00, मेन बाजार : दुकानों के आगे चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लगी है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
वन-वे के बाद भी नहीं सुधरे हालात, व्यापारियों को नुकसान
मेन बाजार और सलाथिया चौक को वन-वे करने के बावजूद पार्किंग और जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। अवैध पार्किंग के चलते ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा है।
व्यापारी विजय शर्मा ने बताया कि वन-वे से कोई फायदा नहीं हुआ। ग्राहक गाड़ी पार्क करने की जगह न मिलने से बाजार आने से कतरा रहे हैं। इससे हमारे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। रोजाना 30-40 प्रतिशत बिक्री घट गई है।
गोल मार्केट की पार्किंग भी नाकाफी
गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे और गोले मार्केट में बनी पार्किंग भी शहर की जरूरत के हिसाब से कम पड़ रही है। त्योहार या बाजार के दिन हालात और खराब हो जाते हैं।

मल्टी स्टोरी पार्किंग का इंतजार बढ़ा
सब्जी मंडी और टाउन हॉल में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण चल रहा है, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। निर्माण में हो रही देरी से लोगों को अभी कुछ और समय तक इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

शहर में जगह-जगह जाम और अव्यवस्था से आम जनता परेशान है। लोगों ने डीसी उधमपुर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ वन-वे का बोर्ड लगा कर भूल गया। न तो अवैध पार्किंग हट रही है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इन मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन की आज ही विभिन्न संगठनों, शहरवासियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई है। लगातार बढ़ती रेहड़ी-फड़ी की संख्या से भी शहर संकरा होता चला जा रहा है। उनको पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर कुछ ही दिनों में देखने को मिल जाएगा।
- प्रेम सिंह चिब, एडीसी, उधमपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें