फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीआईजी सरगुन शुक्ला ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, सिंथन पास का किया दौरा

Tue, 12 May 2026 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
किश्तवाड़ में डीआईजी सरगुन शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सिंथन पास का भी किया दौरा.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। डीआईजी सरगुन शुक्ला ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक महत्व वाले सिंथन पास का निरीक्षण भी किया।
डीआईजी के साथ एसएसपी नरेश सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें जिले की सुरक्षा व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी अभियान और पुलिस की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में घुमंतू समुदायों की आवाजाही, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र और किश्तवाड़ को डोडा व अनंतनाग से जोड़ने वाले मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए गए सुरक्षा प्रबंधों और पुलिस की तैयारियों की भी जानकारी दी। सिंथन पास के दौरे के दौरान डीआईजी ने वहां तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, तैनाती और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआईजी ने छात्रू और अठोली पुलिस थानों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रिकॉर्ड, जांच कार्य, सीसीटीएनएस प्रणाली, दस्तावेजों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें