फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उत्तरी कमान इंटर क्लस्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में एपीएस उधमपुर विजेता

विज्ञापन
एपीएस उधमपुर की विजेता टीम के साथ स्कूल प्रशासन। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) उधमपुर की गर्ल्स बैडमिंटन टीम ने एपीएस मथुरा कैंट में आयोजित उत्तरी कमान इंटर क्लस्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। टीम ने फाइनल क्लस्टर मैच में उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार टीमवर्क का परिचय देते हुए मथुरा कैंट को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में एपीएस उधमपुर ने अपना दबदबा बनाए रखा और बैडमिंटन कोर्ट पर उल्लेखनीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया। एपीएस उधमपुर की कक्षा 6वीं की छात्रा गुलनाज कौर को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और साथ ही उन्होंने टीम कोच द्वारा यथोचित मार्गदर्शन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत अपने विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न खेलों में भी बढ़ चढ़कर बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता का सटीक प्रमाण है। एपीएस, उधमपुर भविष्य में भी इसी तरह की सफलताओं की ओर अग्रसर रहेगा और यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों को भी खेल सहित जीवन के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। खेल के क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताओं की भव्य कड़ियों में शामिल इस जीत के साथ एपीएस, उधमपुर ने एक बार फिर से यह साबित किया है कि स्कूल खेल उत्कृष्टता का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें