फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थोर्नी रोड के किनारों पर जमा मलवे से नालियां हुईं ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार से थोर्नी की ओर जाने वाली रोड के किनारे जगह जगह मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। मंगलवार को हुई बारिश के कारण सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी से नालियां ब्लॉक होने के चलते जमा मलबा सड़क के बीचों बीच आ गया है। मलबा सड़क पर आने से गाड़ी चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विशाल शर्मा, रिषभ ने बताया कि सड़क से उठाकर मलबा रोड के दोनों किनारे में छोड़ देने से सड़क से दूसरी गाड़ी नहीं गुजर रही, जिस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एईई बलविंदर ने कहा कि कल ही ठेकेदार को कह कर रोड के किनारे पड़ा हुआ मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें