फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नालियों की 3 माह से सफाई नहीं, अब उठने लगी बदबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में पिछले तीन महीनों से नालियों की सफाई न होने के कारण जमा हुए पानी के कारण बाजार में बदबू आना शुरू हो गई है। इस कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। वहीं शाम के समय में मच्छर भी हो रहे हैं। इस कारण बाजार में डेंगू जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन इस समस्या से छुटकारा दिलाए ताकि बाजार भी साफ सुथरा रहे व आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन


कोट
हमारी दुकान के बाहर बनी नाली में कई महीनों से गंदगी जमा पड़ी है। नाली के बीच पानी की पाइप डाली गई है जिस कारण सारी गंदगी उनकी दुकानों के बाहर जमा हो जाती है और जब कहीं बारिश होती है तो उनकी दुकानों में गंदा पानी घुस जाता है। बहुत बार अधिकारियों को भी बता चुके हैं लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली और न कोई सफाई करवाता है।

-विनोद कुमार, स्थानीय दुकानदार





बाजार में पिछले कुछ महीनों से सफाई नहीं हो रही है। बीडीओ ने बैठक कर सभी दुकानदारों को बोला था कि सौ रुपए प्रति महीना शुल्क देना है। कुछ महीने यह अभियान चला और उसके बाद यह अभियान ठप हो गया। जिसका नतीजा यह निकला कि सफाई न होने के कारण पूरे बाजार में नालियों से बदबू आना शुरू हो रही है और मच्छर भी हो रहे हैं। इस कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

-पवन शर्मा, स्थानीय दुकानदार



कोट
बाजार की सफाई के लिए दुकानदारों की बैठक बुलाई थी। इसमें यह तय हुआ था कि सभी दुकानदार बाजार की सफाई के लिए प्रति माह सौ रुपए शुल्क देंगे। कुछ दुकानदारों ने पैसे देने से मना कर दिया, जिस कारण सफाई व्यवस्था चरमराई है। बहुत जल्द बैठक कर समस्या को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन


-आरती, ब्लॉक विकास अधिकारी, पौनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें