फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में अगला सीएम और डिप्टी सीएम भाजपा का होगा

विज्ञापन
उधमपुर में रविवार को भाजपा की सदस्यता लेते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए रविवार नगर में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि राज्य से लाखों की तादाद में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। राज्य के सामान्य वर्ग से लेकर बुद्धिजीवी, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी, महिला वर्ग व युवा वर्ग सहित अन्य आम नागरिकों में पार्टी के साथ जुड़ने रहे हैं।
विज्ञापन

सैलां तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रैना ने कहा कि भारी संख्या में जनता का समर्थन मिलना आम बात नही है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से समाज के हर वर्ग के लिए बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियां व देश के विकास के लिए जारी कई परियोजनाओं का भी सहयोग शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतकर अपने दम पर राज्य में सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने कहा कि भाजपा एक अनुशासन प्रिय पार्टी है। दूसरी पार्टियों की तरह यह परिवारवाद या वंशवाद से नहीं चलती है बल्कि राष्ट्रवाद से चलती है। बैठक के दौरान काफी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारियों व बड़ी संख्या में अन्य दलों से आए हुए पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

जिनमें मुख्य रूप से पिछले विधानसभा चुनाव में पीडीपी के पूर्व उम्मीदवार सुखदेव शर्मा , सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षा अधिकारी जट्टू राम , सेवानिवृत्त जेडईओ फकीर चंद , जेडईओ बशीर मोहम्मद , प्रिंसिपल सूरम चंद्र व बालियां से सरपंच मनमोहन रैना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमराज खजुरिया, सोमनाथ ठंडा, रमेश शर्मा, अशोक मेहरा, जगदीश चंद्र, महेश शर्मा,चुनीलाल डोगरा, मिल्खी राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें