फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन तक हाईवे पर दिन भर जाम

Fri, 10 Apr 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसों और छोटी गाड़ियों की हड़ताल के बावजूद वीरवार को जम्मू से उधमपुर और रामबन तक हाईवे पर जाम रहा। नगर के बीच भी जाम की स्थिति विस्फोटक बन गई।
विज्ञापन


दिन भर गाड़ियां मानो रेंगती निकली। मिनटों का सफर घंटों में तय किया गया। सबसे अधिक जाम रैंबल से बटोत के बीच रहा। हालांकि उधमपुर तक रैंबल जखैनी से दो मार्ग हैं। इन दोनों मार्ग पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही और लोगों को काफी परेशानियाें का समाना करना पड़ा। कई लोगों को सड़क किनारे गाड़ी खडे़ कर जाम खुलने का इंतजार करते भी देखा गया।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हाल बाईपास पर देखने को मिला। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई-कई घंटे लगे।
विज्ञापन


यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु बनाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे थे। उनकी मदद के लिए सीआरपीएफ तथा पुलिस के जवान भी सहायता कर रहे थे, लेकिन जाम इतना लंबा था कि उसे खुलने के लिए कई-कई घंटे लगे।

शाम तक एक बार फिर से उधमपुर से पत्नीटॉप, बटोत तक विभिन्न स्थानों पर लंबा जाम लगा हुआ था। शाम को जाम की स्थिति में सुधार आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें