फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक से आज पूछताछ संभव

Tue, 15 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगर के पास पड़ते पागथा गांव में शनिवार की देर रात को ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए अभिषेक से आज मंगलवार को पुलिस पूछताछ कर सकती है। उसे जीएमसी से छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए रियासी के एसएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि बेरहमी से हुई पिटाई के मामले में मुख्य रूप से चार आरोपी हैं, जिनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथे की तलाश की जा रही है।

बता दें कि उधमपुर के ओमाड़ा मोड़ निवासी दो युवक राहुल कुमार और अभिषेक कटड़ा के पास पड़ते पागथा गांव के एक घर में चुपके घुस रहे थे। तभी आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़कर बेरहमी से पिटाई की, जिसमें दोनों अधमरे हो गए।
विज्ञापन


जीएमसी ले जाने के क्रम में राहुल की मौत हो गई।उसके साथी का जीएमसी में उपचार किया गया। एसएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि पुलिस उससे मंगलवार को पूछताछ कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के इस मामले में तत्काल तीन मुख्य आरोपी पवन सिंह, विक्रम सिंह और काका राम को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी एक सोनू की तलाश की जा रही है।

परिवार वालों की पिटाई से चोटिल उस लड़की का भी इलाज करवाया गया, पर मेडिकल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई, क्योंकि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

गौरतलब है कि परिवार की इस लड़की का घायल युवक अभिषेक से जान-पहचान होने की बात सामने आ रही है। इसी के चलते अभिषेक ने अपने साथी राहुल को लेकर उसके घर उस समय जाने की योजना बनाई, जब लड़की के माता-पिता घर में नहीं थे।

लेकिन दुर्भाग्य से उसके रिश्तेदारों के हत्थे दोनों चढ़ गए, जिसमें राहुल की जान चली गई। बहरहाल, इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस द्वारा घायल युवक अभिषेक से पूछताछ के बाद ही पता चला चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें