किश्तवाड़। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने रविवार को दच्छन इलाके का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के साथ लोगों की समस्याएं जानीं। उन्होंने गांवों में पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के तहत पुलिस कम्युनिटी पार्टनरशिप ग्रुप (पीसीपीजी) की बैठकें की। दच्छन क्षेत्र के पुलिस थाने, पुलिस पिकेट और एसओजी कैंप की सुरक्षा का जायजा लिया। दिलगूट सोंदर और टंडर में लोगों के साथ बैठक कर समस्याएं जानीं। उन्होंने लोगों से कहा कि आपराधिक वारदातों और नशा तस्करी को अंजाम देने वालों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों से भी एसएसपी ने बातचीत की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। नागरिक प्रशासन से संबंधित मुद्दों को जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभाग के साथ उठाया जाएगा और हल करवाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। एसडीपीओ मढ़वा निसार खोजा और एसएचओ दच्छन इंस्पेक्टर विक्रम सिंह भी मौके पर रहे।