फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने मेडिकल कॉलेज उधमपुर का किया ई शिलान्यास

विज्ञापन
वैली गांव में मेडिकल कॉलेज उधमपुर का हुआ ई शिलान्यास - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उधमपुर के वैली गांव में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का ई शिलान्यास किया। इस मौके पर डीसी इंदु कंवल चिब के साथ एसएसपी सरगुन शुक्ला सहित अन्य जिला अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने जिला वासियों को बधाई देते हुए कहा कि 325 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में 2022-23 में एमबीबीएस का पहला बैच शुरू करने की योजना है। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि 236 कनाल में इस मेडिकल कॉलेज को बनाया जा रहा है, जो लगभग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से उधमपुर तथा आसपास के जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में इस कॉलेज के शुरू होने से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को भी दूर करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें