उधमपुर: शेर ए कश्मीर पुलिस अकैडमी में एडीजीपी डॉक्टर एसडी सिंह जमवाल द्वारा गार्ड रूम बिल्डिंग क?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शेरे-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में शनिवार को एडीजीपी एवं अकादमी निदेशक डॉ. एसडी सिंह जंवाल ने हाल ही में स्थापित शूट हाउस और उसके आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्वयं सहायता आधार पर अकादमी की ओर से निर्मित गार्ड रूम भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गार्ड की स्थायी तैनाती न केवल नए बने शूट हाउस को सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि अकादमी के निचले क्षेत्र को सुरक्षा कवर भी देगी। इस दौरान उन्होंने घोड़ों के शिक्षण के मैदान के विस्तार के लिए चिन्हित आसपास के स्थान की भी जांच की। उन्होंने विकसित एक अलग स्नान घाट क्षेत्र को भी समर्पित किया। जो प्रशिक्षुओं के स्नान और उनके कपड़े धोने की आवश्यकता को पर्याप्त रूप से पूरा करेगा।
जंवाल ने प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री के निपटान के लिए स्वयं सहायता के आधार पर अकादमी में विकसित भस्मक की शुरुआत भी देखी। इस अवसर पर उनके साथ उप निदेशक (इनडोर, प्रशिक्षण) एसएसपी मोहन लाल, उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी विजय कुमार जंवाल, उप निदेशक (प्रशासन) एसएसपी विनय कुमार, एडी (आर एंड डी) डीएसपी सूरज सिंह, डीएसपी एडी (आउटडोर) केके शर्मा, एडी (प्रशासन) डीएसपी जाहिद सैफ वानी, एडी (इनडोर / इंटल) डीएसपी ताहिर हुसैन, एडी (क्यू) डीएसपी सनमती गुप्ता, डीएसपी (एस) रोमेश चंदर कटारिया, आदि उपस्थित रहे।