किश्तवाड़। उपमंडलल पाडर में बुधवार देर रात कहासुनी के बाद पति ने तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी है। वहीं, वारदात के बाद से आरोपी फरार है। मृतक महिला की पहचान सृष्टा देवी (25) पत्नी बाल कृष्ण के रूप में हुइ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पाडर की मस्सू पंचायत के हमीद्रांव गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इसमें आरोपी पति बाल कृष्ण ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वहीं, वारदात के बाद से आरोपी फरार है। सूचना के बाद थाना प्रभारी एसएस बंद्राल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिसका शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया।