उधमपुर: कराटे एसोसिएशन के सम्मान कार्यक्रम में मौजूद बेल्ट टेस्ट में पास हुए बच्चे सर्टिफिकेट क?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला कराटे एसोसिएशन ने एक सम्मान समारोह का आयोजन कर 8 मई को हुई कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में भाग लेने वाले दो सौ प्रतिभागी छात्रों को बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
एसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र सिंह खालसा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 71 सब एरिया के प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल विनोद कुमार मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि हर साल चार से पांच समारोहों का आयोजन कर एसोसिएशन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। इससे जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, और उनका मनोबल भी बढ़ता है।
एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि 8 मई को आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आज समापन समारोह आयोजित किया गया है। इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में उधमपुर के विभिन्न ग्रामीण व शहरी इलाके में स्थित कराटे अकादमी के दो सौ बच्चों ने भाग लिया था, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी।