फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया होली पर्व

विज्ञापन
उधमपुर: गोल मार्केट में होली खेलने का आनंद लेते उधमपुर के लोग. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। रंगों का पर्व होली देविकानगरी सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों व युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पिचकारियों के साथ टोलियों में बच्चों ने दिन भर होली खेली। साथ ही एक दूसरे पर रंग लगाकर खुशी को प्रकट किया। शहर में होली का मुख्य आकर्षण व्यापार मंडल की निकाली झांकी रही, जिसमें कलाकारों ने राधा कृष्ण बनकर होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन

होली को लेकर शहर में सुबह से ही बच्चे रंगों में सराबोर होने लगे थे। बाल्टियों और पिचकारियों में रंग भरकर बच्चे छतों से राह चलते लोगों पर रंग फेंक कर मस्ती कर रहे थे, और बुरा न मानो होली है कहकर माफी भी मांग रहे थे। दोपहर दो बजे तक होली का जश्न चरम पर बना रहा। गुलाबी, लाल, हरा, पीला व अन्य कई रंगों के गुलाल से लिपटे बदन, भीगे कपड़े पहने बाइक पर सवार होकर जिस मार्ग से युवाओं की टोलियां गुजर रही थीं, वहां का नजारा देखने लायक था।
शहर की हर गली व सड़क होली के रंग में रंगी हुई नजर आई। कई लोग एक दूसरे को तिलक लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दे रहे थे। व्यापार मंडल ने होली उत्सव का आयोजन किया था। दोपहर करीब 12 बजे इंदिरा चौक से भव्य झांकी निकाली गई। इसमें हजारों शहरवासी शामिल हुए। अलग अलग वाहनों पर राधा कृष्ण के रूप में झांकियां निकाली गई थी।
विज्ञापन

इन झांकियों में दिखाया गया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण राधा के साथ होली का पर्व मनाते थे। झांकी के स्वागत को लेकर कई स्थानों पर खाने पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। इसके साथ युवाओं की टोलियां एक दूसरे को गुलाल लगाकर और नाचते हुए झांकी के साथ चल रही थीं। इसके बाद दिन भर देविकानगरी पर होली का खुमार छाया रहा।
------
डीजे लगाकर नाचे-गाए युवा
होली को लेकर युवाओं की मस्ती देखने लायक थी। पहले सभी टोलियों में सीटियां बजाते हुए शहर में घूमते हुए नजर आए। वहीं, दोपहर को शहर के विभिन्न हिस्सों में डीजे लगाकर घंटों नाचते व गाते हुए नजर आए। युवाओं ने अपने आसपास के इलाकों को भी होली के रंगों में रंग दिया था।
------
हुड़दंगियों पर थी पुलिस की नजर
होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष प्रबंध कर रखे थे। पुलिस को जहां युवक हुड़दंग करते हुए नजर आए, उसी समय वाहनों को रोक कर चेतावनी दी। जो नहीं माने, उनके चालान काटकर कार्रवाई की गई।

उधमपुर: होली के उपलक्ष पर गुब्बारों से सजाया गया गोल मार्केट का फवारा चौक.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मोटरसाइकिल पर होली खेलने का आनंद लेते युवा.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: होली पर निकाली गई झांकियां.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: होली पर निकाली गई झांकियां.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें