फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते आज बंद रहेगा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को बंद रहेगा। इस दौरान खासकर चिनैनी-उधमपुर के बीच समरोली इलाके में हाईवे पर गिरे पस्सी के मलबे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को हाईवे के समरोली के बड़ी पस्सी गिरने से यातायात बंद हो गया था। बाद में मार्ग से मलबा हटा दिया कर यातायात को सुचारु किया गया था, लेकिन अभी तक काफी मलबा हाईवे किनारे ही पड़ा है। इसलिए शुक्रवार को दिनभर हाईवे पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान किसी भी वाहन को यातायात की अनुमति नहीं रहेगी। यातायात विभाग के एसएसपी जेएस जौहर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हाईवे बंद पर खासकर समरोली के पास गिरी पस्सी को हटाने का कार्य किया जाएगा। इसलिए लोग शुक्रवार को आवाजाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें