फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी चिनैनी में 47 लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सरकार की ओर से पहली अप्रैल से 45 वर्ष तक की उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की घोषणा के बाद वीरवार को चिनैनी और कुद में प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान करीब 47 लोगों को पहली और दूसरी डोज दी गई। इनमें कोरोना वारियर्स, बुजुर्ग और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

सीएचसी चिनैनी में फ्रंट लाइन वर्करों के अलावा 60 और 45 वर्ष के अधिक आयु वाले लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। कुद में डीडीसी सदस्य ऊषा देवी व बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद और उनके परिवार को पहली वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी चिनैनी में एक फ्रंट लाइन वर्कर को पहली डोज, 13 लोगों को दूसरी, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 15 और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 18 लोग शामिल थे जिन्हें पहली डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें