फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोलड़ी नाला इलाके में पस्सियां गिरने से तीन घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर तोलड़ी नाला इलाके में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके साथ उधमपुर के जखैनी इलाके में भी घंटों वाहनों को रोक कर रखा गया। इससे चिनैनी, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे तोलडी नाला इलाके में अचानक पहाड़ से पत्थर राजमार्ग पर गिरने लगे और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के साथ संपर्क कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर किया। वहीं राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार बढ़ने लगी। इसके साथ उधमपुर के जखैनी इलाके से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। चिनैनी से उधमपुर और उधमपुर से चिनैनी के लिए रवाना यात्री व निजी वाहन भी बीच में फंस गए। परेशान होकर यात्री व चालक वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। इनको गर्मी के कारण बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
राजमार्ग के बंद होने पर डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जाने वाले वाहन भी फंस गए थे और इनमें सवार यात्री व चालक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे थे। घंटों इंतजार के शाम करीब सात बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया। इसके बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी और चालकों व यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन वाहनों के निकलने के बाद पुलिस ने उधमपुर के रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें