फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुल्लाड़ की छह वर्षीय छात्रा ने जरूरतमंद सहपाठियों की मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानवता और उदारता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए छह वर्षीय क्षिरीन जसरोटिया ने जरूरतमंद सहपाठियों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सौरभ जसरोटिया की बेटी ने 20 मेधावी व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 20 जोड़ी जूते और 20 जोड़ी मोजे दान किए।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुल्लाड़ (अपर बली) में विशेष सहायता कार्यक्रम को सुचारु संपन्न करने में स्टाफ सदस्यों अमर देव सिंह और सुनीता शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में ही सामग्री उन बच्चों तक पहुंचाई गई जिन्हें सबसे अधिक आवश्यकता थी। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास से न केवल गरीब बच्चों को संबल मिलता है बल्कि परोपकार की प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें