उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन ने जिला प्रधान दर्शन कुमार मिस्त्री की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छह महीने के अंदर मजदूरों का भवन न बना तो विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला प्रधान का कहना था कि स्थायी तौर पर उनके पास जगह न होने के चलते उन्हें अलग-अलग जगहों पर बैठक करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिले में अभी तक 10 प्रतिशत मजदूरों के लेबर कार्ड बने हुए हैं बाकी मजदूरों के कार्ड बनाने की वह संबंधित विभाग से मांग करते हैं ताकि वे लोग भी सरकारी स्कीमों का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि बाकी कई जगहों पर मजदूरों के भवन बने हुए हैं लेकिन हमारे जिला में कहीं पर भी मजदूर भवन नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मजदूरों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन सभी मजदूरों को उनका लाभ नहीं मिल रहा।