फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में डह घंटे तक बंद रही बिजली, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी परिसर में चल रही नई इमारत के निर्माण कार्य के दौरान डंपर चालक की लापरवाही से लगभग छह घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। इसके बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर क्षतिग्रस्त बिजली के ढांचे को दुरुस्त कर बिजली सेवा बहाल की। इस दौरान अस्पताल परिसर में सिटी स्कैन सेवा ठप रही, जबकि बाकी सेवाओं को बैकअप पर बहाल रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे के करीब अस्पताल परिसर में लाइट बंद होने के बाद दोपहर तीन बजे बहाल हो पाई। इसके चलते पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा पसर गया। हालांकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भी इमरजेंसी लाइट की रोशनी में जांच की गई। पर्ची काउंटर पर भी सेवा प्रभावित होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन की मानें तो जनरेटर के बैकअप पर सभी सेवाओं को बहाल रखने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन सिटी स्कैन की सेवा ठप रही।
बताया जा रहा है कि जीएमसी की पुरानी इमारत से नई इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान डंपर से निर्माण सामग्री अनलोड करते समय चालक ने बिजली तारों की परवाह नहीं की, जिससे शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में लगा जंपर भी उड़ गया और जनरेटर से होने वाली सप्लाई भी ठप हो गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थिति पैदा नहीं हुई। नहीं तो आपात सेवाएं ठप होने की वजह से किसी की जान भी सकती थी।
विज्ञापन

इस बारे में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. संजय शर्मा ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही की वजह से बिजली सप्लाई से जुड़े ढांचे को क्षति पहुंची। हालांकि बिजली कर्मियों को बुलाकर ढांचे को दुरुस्त करा लिया गया है लेकिन इसकी वजह से लगभग छह घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें